देवनागरी लिपि में उर्दू के ‘हम-मआनी’ लफ्जों (पर्यायवाची शब्दों) का ये मजमूआ (संकलन, संग्रह) एक बामअनी व मुनकसिर कोशिश है | आसानी व बेहतर समझ के लिए हिंदी व अंग्रेजी शब्दों को भी समाहित किया गए हैं इस मजमूये में | ये संकलन मेरे निजी, व्यवहारिक जानकारियों व कुछेक डिक्शनरी, शब्दकोश, लुगत आदि की बुनियाद पे तैयार किया गया है | ऐसे संकलनों में लगातार सुधार व सुझाव की गुंजाइश रहती है | पाठको से गुज़ारिश है अपने सुझाव कमेंट्स, मेसेज़ के ज़रिये ब्लॉग या मेरे फेसबुक प्रोफाइल पे भेज सकते है |

अमित हर्ष

फेसबुक लिंक = https://www.facebook.com/amit.harsh

Friday, June 27, 2014





संजीदा, संजीदगी
: संजीदा, संजीदगी, तअम्मुक़, तमकनत, 
: Seriousness, Depth,
: गंभीरता, गहराई,


सखुनफ़हम
सखुनफ़हमी
: सखुनफ़हम, सखुन-शिनास, सखुनरस, सखुनदाँ,  
: A Connoisseur of Poetry,
: काव्यमर्मज्ञ,


सज़ा
: सज़ा, ताज़ीर, तावान, सबक़, मुआक़बत,
: Sentence, Punishment, Penalty, Fine,
: दण्ड, दंड, डांड,


सजावट
: ज़ेबाइश, ज़ेबाइशी, आराइश, आराई, आरा, आरास्ता, आरास्तगी, मुज़य्यन,
: Decoration, Male-up, Beauty, Made to look attractive,
: सजावट, सज्जा, श्रृंगार, शोभा, सुसज्जित,


सबक़
: 1. इबरत (बुरे काम से मिलने वाली शिक्षा), तालीम, नसीहत, मशवरा, सलाह 2. सज़ा,  
: 1. Lesson, Education, Advise, Sermon, 2. Punishment,
: 1. शिक्षा, उपदेश, 2. दण्ड,


सबब
: वजह, ज़रीया, ज़रीअ, मूजिब (कारण, हेतु), सबब,  
: Reason, Cause, Source, Motive,  
: कारण, स्रोत, हेतु,  


सब्र
: तहम्मुल, तसल्ली, निशाख़ातिर, दिलजमई,
: Tolerance, Forbearance, Patience, 
: धैर्य, धीर, सहिष्णुता, सहनशीलता, निश्चिन्त, संतोष,


समंदर
: क़ामूस, बहर, समुंदर, समंदर,
:
Sea,  Ocean,
:
समुद्र, सागर,


सरहद
: फ़सील, सरहद, हिसार, शहरपनाह, हद, इन्तहा, इंतिहा,  
: Boundary, Border, Borderline, Front-line,
: परकोटा, सीमा, प्राचीर,


सलाह
: मशवरा, मसलहत, नसीहत, हिदायत, 
: Advise, Suggestion,
: परामर्श,


सवाल
: मुअम्मा, पहेली,
: Question, Riddle, Puzzle, Conundrum, Enigma, Challenge, Mystery Brainteaser
: प्रश्न, पहेली,


सवेरा
: इब्कार, सहर, सुबह, शफ़क़ (सुबह / शाम की लालिमा), ज़िया, शबगीर (बुलबुल nightingale)
:
Dawn, Morning, Sunrise, Daybreak, Daylight, Sunup, Sun-up, Cockcrow, Crack of dawn, First light,
: प्रात:, प्रात: काल, भोर, तड़का, प्रभात,


सहेली
: रफ़ीक़ा, सहेली,
: Girl Friend, Female Friend, Abigail,
: सहचरी, सहेली,


सिपहसालार
: अल्तमिश (सेना-नायक, फ़ौज का अफ़सर), सरजंग, सालार, सालारजंग (सालापरिहासमें ),
: Commander, Commander-in-Chief,
: सेनापति, सेना-नायक, फ़ौज का अफ़सर,


सिर्फ़
: सिर्फ़, महज़, फ़क़त, अदद,
: Only, Merely, Just, Simply, Barely, No more than,
: केवल, मात्र,


सिवा
: मासिवा, इलावा, सिवा,
: Except,
: अतिरिक्त,


सुलूक
: बर्ताव, सुलूक,
: Behaviour,
: व्यवहार,


सूरज
: आफताब, ख़ुर्शीद, यूह, शमस, शम्स, शम्सी, ज़िया (सूर्य की रौशनी), शफ़क़ (सुबह / शाम की लालिमा), शारिक़ (Sun, Sunrise, Radiant, Bright),
:
 Sun
,  Radiant, Bright,
:
सूर्य, दिनेश, भास्कर, भानु,


स्कूल, कॉलेज
: मदरसा, मकतब, दारुलउलूम (विश्वविद्यालय), स्कूल, कॉलेज,
: School, College Academy, Seminary, Institution,
: स्कूल, कॉलेज, विद्यालय, पाठशाला, विश्वविद्यालय,

11 comments:

  1. बहुत अच्छी कोशिश और मेहनत के लिये बहुत बहुत मुबारकबाद. बहुत से लोगों को इससे फ़ायदा पहुंचेगा. जारी रखिये इसे अमित भाई.

    ReplyDelete
  2. ~ शुक्रिया ~ उत्तम भाई

    ReplyDelete
  3. बहुत बढिया..
    शुक्रिया अमित भैया

    ReplyDelete
  4. मैं भी बहुत इस्तेमाल करती हूं ।बहुत बहुत शुक्रिया।बहुत अच्छा काम किया है आपने।

    ReplyDelete
  5. तहे दिल से आभार इस कार्य के लिए सर्💐

    ReplyDelete
  6. बहुत सुंदर है उर्दू शब्दों का खजाना

    ReplyDelete
  7. Aap btaiye kaise mai iska app download karu??

    ReplyDelete
  8. शब्दों के खजाने के लिए आपका बहुत बहुत आभार 🙏

    ReplyDelete
  9. आपने बेशक़ीमती काम किया है अमित जी। अभिनंदन

    ReplyDelete