देवनागरी लिपि में उर्दू के ‘हम-मआनी’ लफ्जों (पर्यायवाची शब्दों) का ये मजमूआ (संकलन, संग्रह) एक बामअनी व मुनकसिर कोशिश है | आसानी व बेहतर समझ के लिए हिंदी व अंग्रेजी शब्दों को भी समाहित किया गए हैं इस मजमूये में | ये संकलन मेरे निजी, व्यवहारिक जानकारियों व कुछेक डिक्शनरी, शब्दकोश, लुगत आदि की बुनियाद पे तैयार किया गया है | ऐसे संकलनों में लगातार सुधार व सुझाव की गुंजाइश रहती है | पाठको से गुज़ारिश है अपने सुझाव कमेंट्स, मेसेज़ के ज़रिये ब्लॉग या मेरे फेसबुक प्रोफाइल पे भेज सकते है |

अमित हर्ष

फेसबुक लिंक = https://www.facebook.com/amit.harsh

Tuesday, June 24, 2014




अंदाज़ अंदाजा
: अंदाज़, अंदाजा, क़यास, मिक़यास
: Guess
: अनुमान


अंधेरा, अँधेरा
: तीरा, तीरगी,
: Dark, Darkness,
: अँधेरा, अन्धकार, अंधकारपूर्ण, तिमिर,


अक़ीदा
(अक़ायद)
: 1. अक़ीदा, तौफ़ीक़, एतबार 2. मज़हब
: 1. Devotion, Firm Believe, 2. Religion
: 1. श्रृद्धा दृढ़ विश्वास, आस्था 2. धर्म


अकेला
: तनहा, ज़रीदा (अख़बार)  
:
Alone
: एकांकी


अक्ल
: अक्ल, अक्लमंदी, इल्म, इरफ़ान, औरंग, ज़राफ़त, ज़िहन, ज़हन, फ़हम, फ़हीम, फ़हमीद, फ़हमीदा, दानिश, दानिस्त, दानाई, दानिस्तगी
: Knowledge, Science, Wisdom, Information, Intellect, Education, Learning
: ज्ञान, विज्ञान, विद्या, जानकारी, बुद्धि, विवेक, समझ, बुद्धिमत्ता,


अक्लमंद
: अक्लमंद, आरिफ़ (उरफ़ा), आरिफ़ा, फ़ाज़िल, आलिम (उलमा), अदीब, दानिशमंद, दानिंदा, फ़ैलसूफ़, रोशन-ज़मीर, नातिक़, ख़िरदमंद,  
: Intellegent, Scholar, Wise, Thoughtful, 
: विद्वान, ज्ञाता, जानकार, ज्ञानी, ब्रह्मज्ञानी 


अक्लमंदी
: अक्लमंदी, ख़िरद, फ़ितानत, फ़िरासत, फ़ैलसूफ़ी
: Wisdom, Intellect, cleverness,
: दक्षता, बुद्धिमत्ता, बुद्धि, चतुराई, अक्लमंदी


अख़बार
: जरीदा
: Newspaper
: समाचार पत्र


अत्फ़
: शफ़ीक़, शफ़क़त 
: Blessing, Boon, Bliss, Gift, Love, Affection
: दया, भेंट, प्रेम, कृपा


अदालत
: कचहरी, सरिश्ता
: A Court
: न्यायालय


अना
:  इफ़्तखार, इफ़्तिखार, ज़ूर, फ़ख्र, गुरूर, खुदी, खुद्दारी, खुद्दार, मगरूर, तकब्बुर, तमकनत, रुआब, हस्सास, शेखी, मुफाखिर, मुफाखिरा, ग़ैरत, ग़ैरतमंद, गराँसरी 
: Self-respect, Self-respecting, Vain, Arrogant,
Pridefulness, Pride, Conceit, Honour, Respect, Ego, Egotism, Prestige,
:
घमंड, स्वाभिमान, स्वाभिमानी, अभिमान, दंभ  


अफ़सोस
: अफ़सोस, क़लक़, ग़म, नदामत, बेकसी, बेबसी, मलाल, मुतअस्सिब, यास, रंज, शर्मसार, हिरास (विस्मय : हाय, हैहात Alas)
: Remorseful, Repentant, Remorse
: पश्चाताप, जिसे दुःख या पश्चाताप हो, लज्जित, निराश, हताश, निराशा, दुःख 


अमर
: इस्तमरारी, इस्तिमरारी, दवाम (1. नित्यता Perpetuity, Eternity 2. हमेशा, नित्य, सदा, Always, Ever), दवामी (चिरकाल के लिए, स्थायी Permanent), लायमूत, लायज़ाल, लाफ़ानी, जावेद, जावेदाँ, इस्तहक़ाम, रासिख़ (दृढ़, पक्का Firm, Stable)
: Immortal, Permanent, Everlasting, Eternal
: अमर, अनश्वर, शाश्वत, स्थायी, स्थाई 

Antonym : आरज़ी = अस्थायी


अमीर, अमीरी 
: इजलाल, इज्लाल, सरवत, तवंगर, तुजुक, एहतिशाम, एहतशाम, शान-शौकत, तमकनत, तवानगर, तवानगरी, तालेवर, गिना, ग़नी, ज़रदार, ज़रदारी, जाह--जलाल, जाह--हश्म, मुस्तग़नी (1. स्वतंत्र, स्वच्छंद Independent, Free 2. बेपरवाह, Careless 3 मनमौजी, Carefree 4. धनवान Rich, Wealthy 5. पूर्णकाम, संतुष्ट Satisfied ), मुहतशिम (वह जिसके पास बहुत धन और नौकर-चाकर हो)
: Prosperity, Glory, Wealthy, Splendour, Prestige, Riches, Rich, Richness, Pomp and Show
: संपन्न, सम्पन्नता, वैभव, वैभवता, धनवान, समृद्धि, धनाढ्यता, समृद्ध    


अमृत
: अमृत, जाँफ़िज़ा,
: Nectar, Elixir, Tonic Tincture
: अमृत


अलहदा
: फ़रक़, जुदा, मुख्तलिफ
: Separate, Different, Strange, Distinction 
: पृथक्, अलग, भिन्न, निराला, अंतर, भेद, अलगाव, पार्थक्य, अन्यता    


असर
: अमल, असर
: Effect
: प्रभाव


अस्पताल
: शफ़ाखाना, दवाख़ाना, मतब, मुस्तश्फ़ा, दारुल-शफ़ा
: Hospital, Dispensary, Clinic
: चिकित्सालय, औषधालय 


अहमियत
: अहमियत, शरफ़
: Importance
: महत्व


अहसानफ़रामोश
एहसानफ़रामोश
: काफ़िर--नेमत
: Ungrateful
: कृतघ्न


अहसानमंद
एहसानमंद
: अहसानमंद, एहसानमंद
:  Grateful
: कृतज्ञ

No comments:

Post a Comment